एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चार्ल्स माताता ने तोड़ा कोर्स रिकॉर्ड, 19 वर्षीय वुडिनेश अलेमु ने उलटफेर कर जीता महिला खिताब
प्रकाशित तिथि: 18/10/26 10:35
India
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) केन्या के चार्ल्स माताता ने रविवार को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में पुरुषों का खिताब जीतने के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस की महिला स्पर्धा में इथियोपिया की 19 वर्षीय वुडिनेश अलेमु ने कई दिग्गज दावेदारों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। 2026 संस्करण में कुल 2,75,732 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई थी। पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 27,000-27,000 डॉलर मिले। चार्ल्स ने कुल 42,000 डॉलर की कमाई की, जिसमें विजेता की पुरस्कार राशि के अलावा इवेंट रिकॉर्ड तोड़ने के लिए…