Sunday, May 17 2026 | Time 10:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगौर को 165 वीं जयन्ती पर किया गया याद

जौनपुर , 07 मई (वार्ता) जौनपुर जिले के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्व भारती विश्व विद्यालय के संस्थापक गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165 वीं जयंती मनाई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म सात मई 1861 को तत्कालीन कलकत्ता व वर्तमान में कोलकाता में हुआ था । उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता श्री टैगोर ने भारत के राष्ट्रगान की रचना की ,वहीं शांति निकेतन में विश्व भारती विश्व विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा को बढ़ावा दिया । उन्होंने कहा कि शांति निकेतन का मानवता सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव का कहना था कि शिक्षा से ज्ञान बढेगा और लोग विवेकवान होंगे ,मगर आज दुःख इस बात का है कि आज की शिक्षा ऐसी हो गयी है कि उसका वर्णन करना बहुत मुश्किल ही नही , कठिन भी है । उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री टैगोर महान लेखक , विचारक , स्वतंत्रता सेनानी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व वाले महापुरुष थे , उन्होंने अपनी लेखनी से देश व समाज को बहुत कुछ दिया है ।
देश के आजादी की लड़ाई के दौरान गुरुदेव ने दो गीत चित्तो जेठा भयशून्यों ( मन डर के बिना ) और एकला चलो रे ( अकेले चलो ) बहुत प्रचलित हुए । देशवासी ही नही ,अंग्रेज सरकार भी उनका बहुत सम्मान करतीं थी , लेकिन श्री टैगोर ने अंग्रेज सरकार द्वारा दी गयी नाईट की पदवी को जलियावाला बाग नरसंहार के विरोध में लौटा दिया था । सुश्री कौर ने कहा कि गुरुदेव को पहला नोबेल पुरस्कार 1913 में उनकी पुस्तक गीतांजलि की रचना के लिए मिला था । सब कुछ करते और देश व समाज को देखते हुए सात अगस्त 1941 को गुरुदेव इस संसार से हमेशा के लिए चले तो गए , मगर उनकी कृतियां व कर्म उन्हें आज भी जीवित किये हुए हैं ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में पत्नी ने शराबी पति को चाकू मारकर किया घायल

17 May 2026 | 8:40 AM

भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में चली गोली से पिता पुत्र सहित चार लोग घायल

17 May 2026 | 8:37 AM

शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

16 May 2026 | 11:02 PM

आजमगढ़, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।.

see more..

भाजपा सांसद ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की

16 May 2026 | 9:10 PM

कानपुर, 16 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश अवस्थी ने महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की है।.

see more..

मुरादाबाद के 15 पीएम श्री विद्यालय बनेंगे हाईटेक मॉडल स्कूल

16 May 2026 | 9:04 PM

मुरादाबाद, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर ‘मॉडल और लीडरशिप स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।.

see more..