एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

अमृतसर में मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी के तीन नेटवर्क ध्वस्त, पांच गिरफ्तार

अमृतसर में मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी के तीन नेटवर्क ध्वस्त, पांच गिरफ्तार

अमृतसर, 30 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे। इस संबंध में अमृतसर के डी-डिवीजन और छेहरटा थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।

श्री यादव ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य इन नेटवर्क के पूरे आपराधिक संपर्कों का पता लगाने के साथ-साथ इसमें शामिल अन्य लोगों, जिनमें विदेश में बैठे संचालक भी शामिल हैं, की पहचान करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

ठाकुर.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
165
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 05:52
पिछला अपडेट
30/09/26 05:52
स्थान
India