एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:47

आठ जुलाई को चंडीगढ़ में लगेगी स्पेशल लोक अदालत ट्रैफिक चालान से लेकर चेक बाउंस तक के मामलों का होगा निपटारा

चंडीगढ़, 08 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जुलाई को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ), ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस, वैवाहिक (मैट्रिमोनियल) विवाद और अन्य समझौता योग्य मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके मामले इन श्रेणियों में आते हैं, वे लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने विवादों का त्वरित और कम खर्च में समाधान करा सकते हैं।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आठ जुलाई को चंडीगढ़ में लगेगी स्पेशल लोक अदालत ट्रैफिक चालान से लेकर चेक बाउंस तक के मामलों का होगा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/07/26 07:56
पिछला अपडेट
08/07/26 07:56
स्थान
India