एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कांगड़ा में दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान केवल 'ग्रीन पटाखे' जलाने की होगी अनुमति
प्रकाशित तिथि: 21/10/26 17:29
India
धर्मशाला, 21 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला प्रशासन ने दीपावली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर केवल हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी है। साथ ही, पटाखे फोड़ने के लिए निर्धारित समय भी तय किया गया है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत परामर्श जारी किया है। इसमें जिले के सभी शहरी क्षेत्रों, कस्बों और ग्राम पंचायतों को प्रतिबंधों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुसार, दीपावली पर आठ नवंबर को…