एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

हरियाणा में बिगड़ती व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, सैनी से इस्तीफे की मांग

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि किसान मंडियों में फसल बेचने के लिए परेशान हैं, व्यापारी फिरौती और रंगदारी की घटनाओं से भयभीत हैं और आम जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, जबकि मुख्यमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं। कांग्रेस के मुताबिक, मुख्यमंत्री चार से छह अक्टूबर तक सिंगापुर और 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन के दौरे पर रहे। कांग्रेस ने उन्हें 'पार्ट-टाइम मुख्यमंत्री और फुल-टाइम राजनीतिक पर्यटक' बताते हुए कहा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस सैनी इस्तीफा मांग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 13:28
पिछला अपडेट
16/10/26 13:28
स्थान
India