एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026 से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
प्रकाशित तिथि: 29/04/26 00:00
India
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (वार्ता) युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), चंडीगढ़ के खेल प्रकोष्ठ ने 'चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026' के आयोजन की घोषणा की है। सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत सिंह लांबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 17 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस सहित…