एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:16

चंडीगढ़ में ऑटो-म्यूटेशन प्रणाली का एक वर्ष पूरा, 1,800 मामलों का हुआ निपटारा

चंडीगढ़ 11 अगस्त (वार्ता ) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की ऑटो-म्यूटेशन प्रणाली ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। पिछले साल सात जुलाई से अब तक कुल 1,829 मामले प्राप्त हुए, जिनमें करीब 1,800 का सात दिनों के भीतर निपटारा हो चुका है। शेष 29 मामले प्रक्रियाधीन हैं। गौरतलब है कि इस डिजिटल व्यवस्था के तहत संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन की प्रक्रिया स्वत: ऑनलाइन पूरी की जाती है। इससे लोगों को अलग से आवेदन करने और एस्टेट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्ति विलेख के पंजीकरण के बाद संबंधित जानकारी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
चंडीगढ ऑटो म्यूटेशन प्रणाली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 13:52
पिछला अपडेट
11/08/26 13:52
स्थान
India