एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जालंधर ग्रामीण में अपराध समीक्षा बैठक, नशा तस्करी पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
प्रकाशित तिथि: 02/10/26 12:45
India
जालंधर, 02 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अपराध समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तेजबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक (पीबीआई/ऑपरेशनल) गुरप्रीत सिंह गिल सहित सभी पुलिस उप अधीक्षक, थाना प्रभारी और पुलिस चौकी प्रभारी शामिल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने नियमित विशेष नाकाबंदी, रात में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों…