एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:20

विजय दत्त ने कपूरथला के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कपूरथला, 07 मई (वार्ता) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने गुरुवार को कपूरथला जिले के ब्लॉक नडाला अंतर्गत गांव मियानी बेकरपुर और गांव ढालीवाल बेट के सरकारी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान श्री दत्त ने मिड-डे मील व्यवस्था, साफ-सफाई, बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि एनएफएसए 2013…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब आंगनवाड़ी निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/05/26 00:00
पिछला अपडेट
07/05/26 00:00
स्थान
India