एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एलपीयू हिंसा मामले में नौ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आगजनी और पुलिस वाहनों को फूंकने के आरोप
प्रकाशित तिथि: 02/10/26 09:07
India
जालंधर, 02 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा, आगजनी, लूटपाट, पुलिस वाहनों को आग लगाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में नौ मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस उप महानिरीक्षक, जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि इस संबंध में कपूरथला के थाना सतनामपुरा में एफआईआर संख्या 163 और थाना सदर फगवाड़ा में एफआईआर संख्या 106 दर्ज की गयी थी। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कई टीमें बनाकर सोशल मीडिया, समाचार चैनलों, एलपीयू परिसर…