एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंजाब को पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 4-5 नवंबर को मोहाली में होंगे निर्णायक मुकाबले: सरबजीत सिंह
प्रकाशित तिथि: 21/10/26 11:07
India
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब को पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक जालंधर में होंगे, जबकि सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले चार और पांच नवंबर को मोहाली में खेले जाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत, बंगलादेश, जापान, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पंजाब में हॉकी सहित अन्य खेलों को…