एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी: मुंडियां
प्रकाशित तिथि: 22/04/26 00:00
India
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार ने हाल ही में राज्य में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 123.28 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि मंजूर की है। राज्य के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को बताया कि सात ज़िलों के 111 गांवों में 92,695 एकड़ क्षेत्र में हुई फसल क्षति के लिए कुल 1,23,28,05,938 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 26 से 32 प्रतिशत नुकसान वाले 992 एकड़, 33 से 75 प्रतिशत नुकसान वाले 61,115 एकड़ तथा 76 से 100 प्रतिशत तक…