एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा मतभेद भुलाकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का आह्वान

चंडीगढ़, 11 जुलाई (वार्ता) भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते और खेती-किसानी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक किसान एकता की दिशा में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को पत्र लिखकर देशव्यापी आंदोलन के लिए साथ आने का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल और सह-संयोजक कुरुबुरु शांताकुमार की ओर से शनिवार को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और बड़े कॉरपोरेट घरानों के दबाव में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब किसान विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 08:41
पिछला अपडेट
11/07/26 08:41
स्थान
India