एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंजाब कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रकाशित तिथि: 02/10/26 08:16
India
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस सचिव रविंद्र दलवी, फाजिल्का जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह नागालिया, मोहाली के उपमहापौर कुलजीत सिंह बेदी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया और सत्य, अहिंसा, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव तथा समानता के उनके संदेश को स्मरण किया। उन्होंने महात्मा…