एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 17:03

एलपीयू की बीटेक कृषि छात्रा की छात्रावास से गिरने से मौत

फगवाड़ा, 10 सितंबर (वार्ता) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की 21 वर्षीय छात्रा की गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गयी। मृतका की पहचान तेलंगाना निवासी लक्ष्मी चंद्रा के रूप में हुई है, जो एलपीयू में बीटेक कृषि की छात्रा थी। घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की बतायी गयी है।घटना के बाद छात्रा को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए सिविल अस्पताल, फगवाड़ा भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब छात्र मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 14:38
पिछला अपडेट
10/09/26 14:38
स्थान
India