एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भाखड़ा, पोंग, रणजीत सागर बांधों में पिछले साल से कम जलस्तर
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 13:31
India
चंडीगढ़, 21 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जल भराव सत्र समाप्त होने पर 20 सितंबर तक भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर पिछले वर्ष के मुकाबले कम दर्ज किया गया है। उपलब्ध पानी से तत्काल हालांकि किसी बड़े जल संकट की आशंका नहीं है, लेकिन पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को सिंचाई एवं पेयजल के लिए पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाखड़ा बांध में जलस्तर 1,643.92 फुट है, जो पिछले वर्ष के 1,677.56 फुट से 23.64 फुट कम है। पोंग बांध में जलस्तर 1,371.14 फुट दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1,390…