एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:15

नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब दौरे पर

चंडीगढ़, 18 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जून को श्री नवीन अमृतसर पहुंचेंगे और सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह जालियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर का दौरा करेंगे। शाम को वह जालंधर पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब नवीन दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 14:10
पिछला अपडेट
18/06/26 14:10
स्थान
India