एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बीटल बकरी नस्ल के संरक्षण और व्यावसायिक विकास के लिए पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंथन
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 08:48
India
लुधियाना, 31 अक्टूबर (वार्ता) गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना में पंजाब की स्वदेशी बीटल बकरी नस्ल के संरक्षण, आनुवंशिक सुधार और व्यावसायिक विकास को लेकर शनिवार को विचार-विमर्श सम्मेलन आयोजित किया गया। 'पंजाब में बीटल बकरी नस्ल सुधार का रोडमैप: संरक्षण से व्यावसायीकरण तक' विषय पर आयोजित सम्मेलन में वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बकरी पालकों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे. पी. एस. गिल सम्मेलन के संरक्षक थे, जबकि विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. आर.एस. ग्रेवाल ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस पहल से अनुसंधान संस्थानों, सरकारी विभागों, किसानों…