एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

सुल्तानपुर लोधी में चलती पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर से दिनदहाड़े लूट

फगवाड़ा, 3 अप्रैल (वार्ता) पंजाब में सुल्तानपुर लोधी उपमंडल में सिधवां दोना-मोठनवाला रोड पर कुलारां के पास हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब रोडवेज की चलती बस को रोककर कंडक्टर को हथियार के बल पर लूट लिया। बस चालक पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकियत सिंह के अनुसार बस अपने नियमित रूट पर थी। जब बस मोठनवाला के पास एक फैक्ट्री के समीप पहुँची, तो एक पुरानी सफेद होंडा सिटी कार में सवार 3-4 युवकों ने बस को ओवरटेक किया और रास्ता रोककर उसे जबरन रुकवा लिया। तेजधार हथियारों (दातर) से लैस दो आरोपी बस के भीतर घुस गए और कंडक्टर को डराया-धमकाया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब बस कंडक्टर लूट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/04/26 00:00
पिछला अपडेट
03/04/26 00:00
स्थान
India