एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

बिजली कटौती के विरोध में शिअद का प्रदर्शन

होशियारपुर, 16 सितंबर (वार्ता) पंजाब में कथित अघोषित और लंबे बिजली कटों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को यहां पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के बड़ी संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया तथा बिजली की कथित अनियमित आपूर्ति के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिअद होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संजीव तलवार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों और जमीनी स्थिति में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि लंबे अघोषित बिजली…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब बिजली अकाली प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 10:00
पिछला अपडेट
16/09/26 10:00
स्थान
India