एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

पंजाब में 16,227 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदी गईं, 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी : खुड्डियां

चंडीगढ़, 24 सितंबर (वार्ता) पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गुरुवार को कहा कि राज्य में चालू खरीफ सीजन के दौरान अब तक किसानों ने 16,227 फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें खरीदी हैं। सरकार ने 10,000 से अधिक सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है। श्री खुड्डियां ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अनुराग वर्मा के साथ आगामी रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों के लिए उर्वरकों और गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री की निर्बाध एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब मशीन सब्सिडी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 11:52
पिछला अपडेट
24/09/26 11:52
स्थान
India