एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 14:38

कपूरथला में 27 नवंबर को होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल

कपूरथला, 14 सितंबर (वार्ता) पंजाब के कपूरथला जिला में 27 नवंबर को रात आठ बजे नागरिक सुरक्षा के तहत हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र और विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों को परखने तथा मजबूत करने के उद्देश्य से होगा। मॉक ड्रिल की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची-नीची ध्वनि वाले सायरन के जरिए हवाई हमले की चेतावनी से होगी। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट कराया जाएगा और लोगों से गैर-जरूरी रोशनी बंद रखने की अपील की जाएगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब मॉक ड्रिल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 12:58
पिछला अपडेट
14/09/26 12:58
स्थान
India