एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; एक किशोर सहित छह गिरफ्तार, पांच पिस्तौल बरामद
प्रकाशित तिथि: 06/03/26 00:00
India
अमृतसर, 06 मार्च (वार्ता) पंजाब में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक किशोर सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल और एक तेज धार वाला हथियार बरामद किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (18, मकबूलपुरा, अमृतसर), करणबीर सिंह उर्फ अजय (24, गांव काले, तरनतारन), जशनदीप सिंह उर्फ ज्ञानी (18), ओंकार सिंह उर्फ वंश (21) और आकाशदीप सिंह (24) (तीनों निवासी गांव माड़ी मेघा,…