एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आरएमपीआई-लिबरेशन का एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 10:41
India
जालंधर, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को तरनतारन और नथाना (बठिंडा) में रैलियां और विरोध प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। रैली को संबोधित करते हुए परगट सिंह जामाराए, महीपाल, गुलजार सिंह भुंबली, चमन लाल दराजके, प्रकाश सिंह नंदगढ़ और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए गरीबों, अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश की जा…