एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:11

स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए मोहाली में विशेष वाहन जांच अभियान

मोहाली, 05 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली में स्कूली छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को परिवहन विभाग, एसएएस नगर ने शहर के प्रमुख स्कूलों के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब सरकार की सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किये गये। यह अभियान स्कूल खुलने और छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था को लेकर अभिभावकों और आम लोगों से मिली शिकायतों के बाद यादविंद्रा पब्लिक स्कूल (वाईपीएस) और लॉरेंस पब्लिक स्कूल के आसपास चलाया गया। अभियान का नेतृत्व आरटीओ हरप्रीत सिंह अटवाल ने किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब वाहन जांच अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 11:26
पिछला अपडेट
05/08/26 11:26
स्थान
India