एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जालंधर में बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 09:46
India
जालंधर, 23 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराध रोकथाम, वाहन पहचान और यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिना वैध पंजीकरण नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी देने पर रोक लगा दी है। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है, लेकिन वे बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं, उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा। बिना नंबर प्लेट तथा टूटी, क्षतिग्रस्त, मुड़ी, छेड़छाड़ की गयी या जानबूझकर बदली गयी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा।…