एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

संधवां ने 22 अक्टूबर को बुलाया पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र

चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सोलहवीं विधानसभा का तेरहवां सत्र 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, पंजाब विधानसभा का पिछला सत्र 10 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब सदन की बैठक 22 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित विधान भवन के विधानसभा कक्ष में होगी।
सत्र बुलाने का निर्णय पंजाब विधानसभा की कार्यवाही एवं कामकाज संचालन संबंधी नियमावली के नियम 16 के दूसरे परंतुक के तहत लिया गया है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब विधानसभा सत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 14:14
पिछला अपडेट
09/10/26 14:14
स्थान
India