एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शिअद प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब चंद कटारिया के समक्ष चंडीगढ़ निवासियों के उठाये मुद्दे
प्रकाशित तिथि: 27/02/26 00:00
India
चंडीगढ़, 27 फरवरी (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की चंडीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने चरणजीत सिंह विली के नेतृत्व में चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में चरणजीत सिंह विली, बलविंदर सिंह, जबरजंग सिंह, मनदीप सिंह, राजीव तुली और निर्भय सिंह शामिल थे। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के नागरिकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय उठाये, जिनमें दल-बदल विरोधी कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग, मेयर के कार्यकाल के विस्तार और उनकी शक्तियों में वृद्धि, फ्लोर-वाइज़ रजिस्ट्री की अनुमति, हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को निर्माण संबंधी…