एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 09:45

संवत्सरी पर्व पर कपूरथला में मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे

कपूरथला, 14 सितंबर (वार्ता) पंजाब के कपूरथला जिले में जैन समुदाय के पवित्र संवत्सरी पर्व के अवसर पर 15 सितंबर को सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रणदीप सिंह हीर ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रशासन ने यह निर्णय संवत्सरी पर्व के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह आदेश पूरे कपूरथला जिले में लागू रहेगा।
ठाकुर जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
74
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब संवत्सरी बूचड़खाने
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 08:19
पिछला अपडेट
14/09/26 08:19
स्थान
India