एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:43

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य: बांसल

कपूरथला, 12 जून (वार्ता) पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त आकाश बांसल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों से अपील की है कि वे एग्रीस्टैक के ऑनलाइन पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री के तहत अपना पंजीकरण कराकर फार्मर आईडी अवश्य बनवायें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए यह प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गयी है। उपायुक्त ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों का एक केंद्रीकृत डाटाबेस तैयार करना है, ताकि सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ सीधे एवं पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सके।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब सम्मान निधि पंजीकरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 12:12
पिछला अपडेट
12/06/26 12:12
स्थान
India