एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

सिल्क रूट बहाल करने और भारत-पाकिस्तान सीमा खोलने के लिए संत सीचेवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

फगवाड़ा, 03 नवंबर (वार्ता) राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर एशियाई और यूरोपीय देशों के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सिल्क रूट बहाल करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने यूरोपीय देशों की तर्ज पर भारत-पाकिस्तान सीमा खोलने और दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के यहां आने-जाने की अनुमति देने की भी अपील की है। संत सीचेवाल ने पत्र में कहा कि अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्धों के कारण दुनिया के विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब सिल्क रूट सीचेवाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 10:14
पिछला अपडेट
03/11/26 10:14
स्थान
India