एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

अमृतसर में अवैध हथियार और विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 13 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित कथित अवैध हथियार और विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के विदेशी ठिकानों से सक्रिय तस्करों और आईएसआई से जुड़े लोगों के साथ कथित संबंध सामने आए हैं। पुलिस नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाने और इसके आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब हथगोला गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 09:10
पिछला अपडेट
13/10/26 09:10
स्थान
India