एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

अमृतसर में हथियार, नशा तस्करी के तीन नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 03 नवंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, दो हथगोले, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे संचालकों और गैंगस्टरों के संपर्क में थे। ये लोग ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप भेजते थे, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब हथियार गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 10:32
पिछला अपडेट
03/11/26 10:32
स्थान
India