एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:29

होशियारपुर में अंतरराज्यीय नशा, अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर, 20 अप्रैल (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय/विदेशी लिंक से जुड़े नशा तस्करी और अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय सहयोगी (हैंडलर) के रूप में काम कर रहे थे और नशा तस्करी ओर अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे। इस संबंध में थाना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब हेरोइन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India