एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:23

सेना ने जम्मू के खौर में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किया

जम्मू, 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को खौर सेक्टर के चकला गांव के ऊपर मंडरा रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानव रहित हवाई वाहन को देखते ही सेना के जवानों ने गोलीबारी की और ड्रोन को नीचे गिरा दिया। इसके बाद सेना ने इसे जब्त कर लिया।
सूत्रों ने कहा, "आगे की जांच के लिए क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। उपकरण के उद्देश्य और तकनीकी विवरण का पता लगाया जा रहा है।"
मनोज, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पाक ड्रोन जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/07/26 15:31
पिछला अपडेट
31/07/26 15:31
स्थान
India