एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एनआईए जांच हो: जाखड़

लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एनआईए जांच हो: ज…

चंडीगढ़, 28 सितंबर (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच कथित तौर पर हथियारबंद बाहरी लोगों की संलिप्तता और उसके बाद स्थिति बिगड़ने के घटनाक्रम की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।

श्री जाखड़ ने सोमवार को कहा कि जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि कहीं छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक हिसाब चुकता करने या पंजाब में तनाव पैदा करने के लिए तो नहीं किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें पड़ोसी देश या अन्य देशों में सक्रिय अलगाववादी तत्वों की भूमिका हो सकती है।

साथ ही उन्होंने पंजाब के भीतर किसी राजनीतिक गुट की संभावित भूमिका की भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान छात्रों की भावनाओं और उनके हितों की पूरी तरह रक्षा की जानी चाहिए तथा किसी भी बाहरी या आंतरिक ताकत की भूमिका सामने आने पर उसे उजागर किया जाना चाहिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के प्रति वह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करती रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक होने के बीच इस घटनाक्रम की जांच इस पहलू से भी होनी चाहिए कि कहीं किसी राजनीतिक हित के लिए छात्रों को इस्तेमाल तो नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले माहौल बिगाड़ने की कोई कोशिश की गई। जाखड़ ने कहा कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाकर पंजाब में अशांति पैदा करने की कोशिश के पीछे कौन लोग हैं।

ठाकुर.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
276
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब एलपीयू जाखड़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 07:30
पिछला अपडेट
28/09/26 07:30
स्थान
India