एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:14

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर वज्र कोर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जालंधर, 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय सेना की वज्र कोर ने रविवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पूरे सैन्य सम्मान और गरिमापूर्ण परंपराओं के साथ मनाई। इस अवसर पर 1999 के ऑपरेशन विजय में अद्वितीय वीरता और सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन वज्र शौर्य स्थल पर आयोजित पुष्पचक्र अर्पण समारोह रहा, जिसमें वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), पूर्व सैनिकों, सेवारत सैन्य अधिकारियों एवं जवानों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह में जीओसी और अन्य अधिकारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सेना कारगिल विजय दिवस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/07/26 11:26
पिछला अपडेट
26/07/26 11:26
स्थान
India