एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:19

हरियाणा आईटीआई दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

चंडीगढ़, 09 जुलाई (वार्ता) हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आईटीआई में ऑनलाइन पंजीकरण और ट्रेड/ संस्थान चयन के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है, जहां अभ्यर्थी निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होना आवश्यक है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा आईटीआई दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/07/26 12:34
पिछला अपडेट
09/07/26 12:34
स्थान
India