एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरियाणा में एसआईआर के दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया खत्म 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 15:09
India
चंडीगढ़, 01 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो गई। अब प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के तहत 3,77,987 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 39,985 आवेदन गुरुग्राम से, 33,463 फरीदाबाद और 22,001 हिसार से आए हैं। सबसे कम आवेदन चरखी दादरी से 7,095, पंचकूला से 8,786 और नूंह से 9,087…