एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरियाणा में गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलेगा लाभ 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 07:12
India
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा सरकार गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और मशीनीकरण का लाभ देने के लिए गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में योजना चला रही है। इसके लिए पात्र किसान 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत किसानों को पावर ऑपरेटेड गन्ना सेट उपचार उपकरण, इंजन चालित पावर वीडर, गन्ना रटून प्रबंधक, चौड़ी पंक्ति वाला रिजर, चार फीट का रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर, चिसलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ दिया…