एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:42

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 01 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास की गति बनाए रखने के लिए जनहितकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/07/26 13:48
पिछला अपडेट
01/07/26 13:48
स्थान
India