एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं ग्रामीण लेंगे स्वच्छता की शपथ

चंडीगढ़, 01 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहायता की जाएगी। जन योजना अभियान और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा गांधी जयंती स्वच्छता अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 15:06
पिछला अपडेट
01/10/26 15:06
स्थान
India