एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कांग्रेसी नेता चुनावी नाकामी छिपाने के लिए वोट चोरी, एसआईआर पर जनता को कर रहे हैं गुमराह:कंवरपाल गुर्जर
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 12:00
India
यमुनानगर, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला कार्यालय यमुना कमल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री गुर्जर ने प्रेसवार्ता में वोट चोरी, एसआईआर, ईवीएम और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर देश में भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक…