एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

राज्यपाल घोष ने डॉ. अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान विचारक, प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के रूप में डॉ. अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे अमूल्य सिद्धांत दिये, जो आज भी समाज के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण का मार्गदर्शन कर रहे हैं। अमित.श्रवण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा घोष अंबेडकर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/04/26 00:00
पिछला अपडेट
14/04/26 00:00
स्थान
India