एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

आध्यात्मिक विकास निष्काम कर्म में निहित: प्रो.घोष

चंडीगढ़, 07 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने कहा कि आध्यात्मिक विकास संसार से दूर जाने में नहीं, बल्कि समाज में रहकर निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करने में है। श्री घोष लोक भवन हरियाणा में शंख चटर्जी की दो पुस्तकों 'अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन' और 'सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र' के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत, जिसे आदि शंकराचार्य ने प्रतिपादित किया, आत्मा और परमात्मा की एकता का संदेश देता है, जबकि कुरुक्षेत्र जीवन के नैतिक संघर्ष का प्रतीक है, जहां कर्म और धर्म का मार्ग स्पष्ट होता है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा घोष आध्यात्म
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India