एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:19

जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियां तेज

चंडीगढ़ 29 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर को करीब 10 क्विंटल ताजे फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस्कॉन चंडीगढ़ के सह-अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि समारोह दो दिवसीय होगा, जिसमें लगातार कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार सुबह मंगला आरती और तुलसी आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा जन्माष्टमी तैयारियां
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/08/26 10:32
पिछला अपडेट
29/08/26 10:32
स्थान
India