एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:17

डॉ.अर्चना गुप्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ 29 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना सराहनीय कदम है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण जगजाहिर है। उनके नेतृत्व से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी का नेतृत्व और मजबूत, एकजुट और धारदार होगा। यह कदम महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा। नियुक्ति की खबर आते ही प्रदेशभर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा डॉ.गुप्ता नियुक्ति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/05/26 16:34
पिछला अपडेट
29/05/26 16:34
स्थान
India