एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
त्योहारों की खुशियों में साइबर ठगों को न बनने दें मेहमान, पुलिस ने किया सतर्क
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 11:28
India
यमुनानगर, 12 अक्टूबर (वार्ता) त्योहार खुशियां बांटने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर होते हैं, लेकिन इसी दौरान साइबर ठग भी लोगों को शिकार बनाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, आकर्षक डिस्काउंट, गिफ्ट, कैशबैक, टिकट एवं होटल बुकिंग, फूड डिलीवरी और डिजिटल पेमेंट के नाम पर साइबर अपराधी फर्जी लिंक, वेबसाइट, क्यूआर कोड और फोन कॉल के जरिए ठगी का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान किसी भी ऑनलाइन ऑफर या संदेश पर जल्दबाजी में भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग…