एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 14:25
India
यमुनानगर, 25 सितंबर (वार्ता) इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक और पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी। चौधरी देवीलाल कॉलेज के हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और केक काटकर जयंती मनायी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इनेलो के जिला अध्यक्ष रोशन लाल, गुरजीत कौर संधू, सुरेश शर्मा, चंद्रपाल महाराज, मानिक सिंगल, प्रदीप भगवानगढ़, चंद्रपाल सैनी, भूपेंद्र सिंह भोला, वेद भगवानगढ़, बबलू भगवानगढ़…